रिपोर्ट: करुणा करण
पलामू:
सूबे के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह पलामू पहुँचे।
पलामू परिसदन भवन में प्रेसवार्ता कर मंत्री सीपी सिंह ने नवसृजित मेदिनीनगर नगर निगम के विकास के लिए कई योजनाओं को धरातल पर उतारने की बात कही. साथ ही शहर को सुंदर बनाने को लेकर भी उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान अहम जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पलामू शहर को सुन्दर बनाने की ओर विभाग द्वारा कार्य किया जायेगा।
वहीं मंत्री ने निकाय चुनाव में मेदिनीनगर के मेयर और डिप्टी मेयर पद पर भाजपा को चुनने के लिए मेदिनीनगर वासियों के प्रति आभार प्रकट किया.