Deoghar: मोबाइल चोरी होने को लेकरदेवघर नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला कल्याणपुर सत्संग निवासी रंजीत कुमार यादव ने दर्ज कराया है।

कहा है कि वह सुभाष चौक स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में कार्य करता है। रात को नर्सिंग होम में ही सोया था। सुबह 6:00 बजे के आसपास किसी ने उसके मोबाइल की चोरी कर ली। वहीं, जांच करने पर नर्सिंग होम में लगे सीसीटीवी में एक लड़का चोरी करते दिखा। कुछ देर बाद उस लड़के को नर्सिंग होम के आसपास ही घूमते देखा तो पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

इधर नगर पुलिस मामला दर्ज कर हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ करने में जुटी है।



