Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव की रहने वाली एक महिला की आग से झुलसने से मौत हो गई। मृतका का नाम मोना देवी पति मनोज तुरी है।
पुलिस को दिए बयान में मृतका की मां जसीडीह थाना क्षेत्र के विकास नगर निवासी सुदमी देवी ने कहा है कि उसकी बेटी की शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी उसे एक 7 वर्ष का लड़का भी है। 27 मई की रात को खाना खाने के बाद उसके ससुराल के लोग छत पर सोने चले गए। वह घर के अंदर अकेले सोने गई। सोने से पूर्व उसने मच्छर भगाने वाला कॉइल को जलाया। कॉइल जलाने के क्रम में किसी तरह उसके साड़ी में आग पकड़ लिया। वह सिंथेटिक की साड़ी पहनी हुई थी इसलिए आग तुरंत उसके कपड़े में पकड़ लिया। उसके जोर जोर से चिल्लाने के बाद छत से उसका पति उतरा और किसी तरह आग बुझाकर पहले इलाज के लिए मोहनपुर स्थित रेफरल अस्पताल ले गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया था। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।
इधर, जानकारी मिलते ही बैधनाथ धाम ओपी प्रभारी विनोद कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।