
Deoghar: देवघर जिला के मारगोमुंडा थाना के मुरलीपहाड़ी गांव निवासी अजीमुदिन अंसारी को केरल के साइबर पुलिस स्टेशन र्थीसर की पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर साइबर क्राइम करते रंगे हाथो धर दबोचा है।

बता दें कि केरल पुलिस ने स्थानीय पुलिस की सहयोग से साइबर आरोपी 23 वर्षीय अजीमुद्दीन अंसारी को फिल्मी अंदाज में पकड़ा है। जानकारी के अनुसार साइबर आरोपी अजीमुद्दीन अंसारी पर केरल साइबर पुलिस स्टेशन र्थीसर एक में कांड संख्या 11/23 के तहत साइबर अपराध करने का मामला दर्ज था। इसको लेकर केरल पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर मारगोमुंडा के मुरलीपहाड़ी गांव के सुनसान जगह में साइबर अपराध की घटना को अंजाम दे रहे अजीमुद्दीन को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

जिसकी चर्चा पूरे थाना क्षेत्र में फैली है। वहीं केरल पुलिसआरोपी को अपने साथ केरल गई। पुलिस के कार्रवाई से साइबर अपराधियों में हड़कम्प मच हुआ है।


