
Deoghar: देवघर जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेन्द्र रजक के नेतृत्व में 8 सितंबर को देर रात से सुबह तीन बजे तक भारी वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन भारी वाहनों को जब्त कर रिखिया थाना में रखा गया।

जांच अभियान में मोटरयान निरीक्षक, पुलिस बल एवं कार्यालय कर्मी राजीव कुमार सहित कई लोग शामिल थे। डीटीओ ने बताया कि यह जांच अभियान रिखिया थाना इलाके में चलाया गय। जांच के दौरान ओवर लोडिंग की स्थिति में तीन भारी मालवाहक वाहन को जब्त किया गया। मौके पर सभी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा संबधित जानकारी भी दी गयी।

जब्त किये गये सभी वाहनों को एमवी एक्ट 1988 के सुसंगत धाराओं के तहत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।


