
Deoghar: देवघर थाना क्षेत्र स्थित छत्तीसी तालाब के छठ घाट के समीप से मोटरसाइकिल की चोरी कर ली गई है। घटना को लेकर अज्ञात के खिलाफ बैजनाथपुर मोहल्ला निवासी पंकज चौधरी के बयान पर एफआइआर दर्ज किया गया है।

दर्ज मामले में पीड़ित का कहना है कि वह अपनी बाइक लेकर छत्तीसी तालाब स्थित छठ घाट गया था। बाइक को तालाब के समीप लगाकर वह छठ घाट की ओर से चला गया। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो लगाए गए स्थान पर मोटरसाइकिल नहीं पाया। इधर-उधर खोजबीन करने के बाद भी बाइक के बारे में कुछ भी पता नहीं चला।

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


