spot_img
spot_img
होमझारखण्डDeoghar: तेज रफ्तार बाइक से गिरी महिला, मौत

Deoghar: तेज रफ्तार बाइक से गिरी महिला, मौत

Asian Games: भारत ने घुड़सवारी में 41 साल बाद जीता स्वर्ण

Deoghar: देवघर जिला के सारठ पालाजोरी मुख्य सड़क पर स्थित मुस्लिम टोला  के समीप  तेज रफ्तार बाइक पर सवार 35 वर्षीय महिला कोरेबा बीबी की गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक महिला दुमका जिला के डंगालपाड़ा की रहने वाली बताई जा रही है।

महिला अपने पुत्र के साथ सारठ थाना स्थित बसमता गांव अपने मायके आ रही थी।इसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सारठ मस्जिद के समीप मोटरसाइकिल से गिर कर कुरेबा बीबी बुरी तरह जख्मी हो गई।तभी अगल बगल के लोगों ने आनन फानन में उसे उठा कर नजदीक के अरूणा हॉस्पिटल पहुंचाया ।जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु देवघर रेफर कर दिया। देवघर ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।

मौत हो जाने के बाद मृतक के शव को मायके वालों ने उनके ससुराल दुमका स्थित डंगालपड़ा पहुंचा दिया। इधर घटना के बाद महिला के मायके में कोहराम मच गया। पूरे परिवार का रोरोकर बुरा हाल हो गया है।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!