
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के सिमराडीह गांव में आम चुनने के विवाद में एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया गया।

घायल महिला को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसका नाम रंजू देवी है। घायल ने बताया कि वह अपनी दो बेटी के साथ पेड़ से गिरा हुआ आम चुनने गयी थी। उसी दौरान पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से मारकर उसे घायल कर दिया।

जब बेटी बचाने गयी तो उसके साथ भी मारपीट किया गया।


