Deoghar: देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में शव का अंतिम संस्कार करने के दौरान एक वृद्ध व्यक्ति आग की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
स्थानीय और परिजनों की मदद से वृद्ध को देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर उसे बर्न वार्ड में भर्ती कर दिया है।
घटना को लेकर जानकारी देते हुए घायल दमड़ी महतो ने बताया कि वह अपने भतीजे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए श्मशान गया हुआ था इसी दौरान आग की चपेट में आ गया। जिससे इनका दोनों पैर झुलस गया है।
फिलहाल वृद्ध का इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है। इधर मामले की जानकारी बैद्यनाथ धाम ओपी की पुलिस को दे दी गई है।