
Deoghar: देवघर जिला के सारठ चितरा मुख्य पथ पर कालीजोत गांव के समीप एक तेज रफ्तार कार ने बिजली पोल में जोरदार टक्कर मार दिया। घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि एक स्विफ्ट डिजायर कार (जे एच 15 टी 17 68) संख्या की वाहन तेज रफ्तार से देवघर से जामताड़ा की ओर जा रही थी।

इसी दौरान कालीजोत गांव के समीप एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में वाहन के चालक ने संतुलन खो दिया और जोरदार टक्कर बिजली के पोल में मार दिया। जिससे बिजली का पोल और वाहन दोनो काफी क्षतिग्रस्त हो गया। कार के भीषण टक्कर से बिजली का पोल टेढ़ा हो गया। वाहन में सवार लोग भी घायल हो गए।

हालांकि इस बड़ी दुर्घटना में लोगों की जान माल की क्षति की कोई सूचना नहीं है। वहीं घटना की सूचना पर सारठ थाना के एएसआई सुरेश रवानी घटनास्थल पर पहुंचे और वाहन को जब्त कर थाना ले आए।इधर घटना को लेकर थाना प्रभारी से पूछे जाने पर उन्होंने इस सम्बंध में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।


