Deoghar: 24 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संभावित देवघर दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन तैयारी में जुट गया है। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है।
पुलिस प्रशासन ने राष्ट्रपति के दौरे को लेकर दो किलोमीटर की परिधि को रेड जोन घोषित कर दिया है। रेड जोन में देवघर एयरपोर्ट, पांडेय मोड़, कुंडा मोड़, टावर चौक, बाबा बैद्यनाथ मंदिर व देवघर परिसदन के इलाके को शामिल किया गया है।
23 व 24 मई तक के लिए इन इलाको को रेड जोन घोषित किया गया है। इस अवधि के दौरान ड्रोन का इस्तेमाल करने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। बावजूद ऐसा करने वालों के खिलाफ कानून संगत कार्रवाई की जाएगी।