
Deoghar : देवघर में धपरा गिरोह का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस गिरोह के सदस्यों ने गुरुवार अल सुबह एक मजदूर से नकदी व मोबाइल लूट लिया।

घटना के संबंध में बताया गया कि पीड़ित बाबूराम हांसदा गिरिडीह जिला के पीरटांड थाना क्षेत्र के हरलाडीह गांव का रहने वाला है।

वह बोरिंग गाड़ी में बतौर मजदूर काम करता है। रात को वह घर जाने के लिए बस स्टैंड आया था। लेकिन उसे पता चला कि बस सुबह मिलेगी।
वह स्टैंड में ही एक किनारे में रात को सो गया। अहले सुबह करीब चार बजे तीन युवक उसके पास आए। ये सभी कुख्यात धपरा गिरोह के सदस्य थे।
वे लोग छिनतई का प्रयास करने लगे। मजदूर ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट किया गया। बदमाशों ने मारपीट कर मजदूर के पास से 700 रुपया नकद व मोबाइल छीन लिया और वहां से भाग गए।
बाद में मजदूर ने नगर थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



