
Deoghar: 184 देशों में ,दुनिया को आनंद के साथ सुखमय जीवन जीने की कला सिखाने वाले गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर का जन्मोत्सव 13 मई 2023 को देवघर में भी बड़े ही धूम धाम से मनाया जाएगा। श्रीश्री का जन्मदिन हैप्पीनेस महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार, 5 मई से सहज ध्यान शिविर एवं हैपीनेश शिविर चालू है। यह शिविर शाम 6 से 9 बजे तक कृष्णा पूरी स्थित हैप्पीनेस सेंटर श्री श्री निवास में आयोजित हो रहा है।

साथ ही 13 मई को गुरुदेव का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए सुबह सामूहिक रूप से ध्यान औैर महासुदर्शन क्रिया होगी। इसके बाद सुबह 10:00 बजे अनाज वितरण, फल एवं शर्बत वितरण किया जाएगा। शाम को ध्यान, भजन का कार्यक्रम आर्ट ऑफ लिविंग के गायक बेंगलुरु एवं कोलकाता से आ रहे हैं।

आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक निशांत ने बताया कि श्री श्री जी दुनिया के 184 देशों में 42 वर्षों से कर्तवयनिर्वहन कर रहे है और चहुऔर ख़ुशियाँ बिखेर रहे हैं।13 मई को सुबह 6.00 बजे श्री श्री निवास के हॉल में महासुदर्शन क्रिया के साथ ही योग ,ध्यान किया जाएगा। रात 7 बजे से होटल राज कमल में प्रशिक्षित गायकों के संसर्ग में दिव्य महासत्संग का आयोजन होगा। इसमें सुमधुर भजनों के साथ सीधे प्रसारण के माध्यम से गुरुदेव द्वारा ध्यान कराया जाएगा। गुरुजी के नाम पर भोज एवं प्रसादम वितरण होगा।
इस कार्यक्रम में सैकड़ों गुरुभक्तो ने तन-मन-धन से सहयोग किया है। जिनमे अभय, बिनोद, नीलम ,निशिवाला ,कल्पनाझा,विभाझा,अंजु बैंकर, मंजु बैंकर, गौतम, अविनाश, अरुण, एकता , रवि ,कन्हैया, श्वेता ,रचना ,गीता,सूरज,और सैंकड़ो वोलिंटियर मौजूद रहें।


