
Deoghar: देवघर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर, देवघर में आज 13 मई को शनिवार को जिला सत्र एवं न्यायाधीश दिवाकर पांडेय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रॉची के तत्वाधान में किया गया।

इस दौरान मौके पर जिले के न्यायाधीशगण, पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता व विभिन्न विभागों के अधिकारी व प्रखण्ड विकास पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।


इसके अलावे राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर विभिन्न वादों का निष्पादन किया गया। साथ ही बैंक ऋण से संबंधित 612 मामले, बिजली से संबंधित मामले 414, क्रिमिनल कम्पाउंडेबल ऑफेन्स केस 29170, लेबर डिस्ब्यूट्स 01, मैक्ट केस 14, मैट्रीमोनियल से जुड़े मामले 54, 138 एन0आई0एक्ट चेक बाउंस से संबंधित मामले 119, अदर सिविल केस 42, रेवन्यू से संबंधित मामले 14545, वाटर बिल्स 1260 एवं अन्य 4663 मामले का समाधान लोक अदालत के माध्यम से सुलझाया गया।


