
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के मलहरा गांव निवासी पुतुल देवी ने अपनी ननद बॉबी देवी की हत्या का आरोप लगाया है। पुतुल देवी ने ससुराल वालों द्वारा उनकी ननद को शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताड़ित कर फंदा डालकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है।

पुतुल ने पुलिस को लिखित शिकायत कर कहा है कि बॉबी के पति नंदकिशोर तुरी की दूसरी शादी करने के उद्देश्य से ससुराल वालों द्वारा बॉबी की हत्या की गई है।

बॉबी देवी का विवाह पूर्व में नंदकिशोर तुरी के साथ हुआ था। पथरोल थाना क्षेत्र के नवाहार गांव निवासी पति नंदकिशोर तुरी, वासुदेव तुरी, वासुदेव तुरी की पत्नी, नरेश तुरी, नरेश तुरी की पत्नी पर सुनियोजित साजिश के तहत बॉबी के गले में फांसी का फंदा डालकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया है।
पुतुल ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।



