
Deoghar: देवघर जिला के सारवां थाना स्थित पथरलेड़ा अजय नदी से तीस वर्षीय एक युवक का शव बरामद हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर सारवां पुलिस ने मौके से युवक के शव को बरामद किया है। वहीं युवक की पहचान गोंदलबारी गांव निवासी पिंकू पासवान के रूप में की गई है।

इधर, नदी में शव की खबर आग की तरह फैल गई और लोगों की भीड़ लग गई। घटना के सम्बन्ध में एसआई गुरदयाल सबर ने बताया कि पुलिस जब पथरलेड़ा पहुंची तब मृतक मुंह के बल लेटा हुआ था। अर्धनग्न शरीर का आधा भाग पानी में और आधा बालू में था। लाश के समीप उसका पैंट रखा हुआ था।

इधर, मृतक के परिजनो के अनुसार मृतक दो दिन पूर्व घर से गायब था। घटना कैसे घटी इसकी कोई जानकारी नहीं है। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचे।
वहीं आसपास के लोग युवक की मौत की वजह भूख और लू लगने की बात कर रहे हैं। इस घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


