
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी बाजार झौसागाढ़ी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में लूटपाट करने की नीयत से आए अपराधियों का मंशा असफल हो गई। बताया जाता है कि अपराधियों द्वारा जब पिस्टल से फायर करने का प्रयास किया गया तो फायर ही नहीं हुआ उसके बाद वह फरार हो गए।

मामले को लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है। कहा है कि दिन के 11:30 बजे के आसपास तीन नकाबपोश अपराधी बैंक में घुस गए। पहले एक थैला कुर्सी पर रखा और उसमें से कुछ सामान निकाला। उपरांत कैश काउंटर के पास हवा में दो फायर करने का प्रयास किया जो नहीं हुआ। दूसरे अपराधी ने भी शाखा के मुख्य गेट पर भी फायरिंग करने का प्रयास किया लेकिन गोली मिस कर गई। सारी कोशिश नाकाम होने के बाद सभी अपराधी बैजनाथ पुर की ओर फरार हो गए।

सारा मामला बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जानकारी मिलते है नगर थाना पुलिस बैंक शाखा पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है।


