spot_img
spot_img

अब Jharkhand के 21 जिले Corona मुक्त

झारखंड में कोरोना (Corona In Jharkhand) की रफ्तार दिन पर दिन कम होने लगी है। राज्य के 21 जिले कोरोना मुक्त हो गए हैं।

Ranchi: झारखंड में कोरोना (Corona In Jharkhand) की रफ्तार दिन पर दिन कम होने लगी है। राज्य के 21 जिले कोरोना मुक्त हो गए हैं। इन जिलों में पिछले 24 घंटों में कोरोना कोई नया मरीज सामने नहीं आया है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।

विभाग के मुताबिक राजधानी रांची में सबसे अधिक पांच नए मरीज मिले हैं। 24 घंटे में 25 लोग स्वस्थ हुए हैं। राज्य के तीन जिलों रांची में पांच, बोकारो में एक और खूंटी में एक नया मरीज मिला है। राज्य में सक्रिय 167 मामलों में सबसे अधिक 90 रांची में हैं।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 35 हजार, 22 हो चुकी है। कुल दो करोड़, 14 लाख, 9 हजार, 340 सैंपल की जांच की गई है। चार लाख, 29 हजार, 540 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में 5315 मरीजों की मौत हुई है। झारखंड में रिकवरी रेट 98.73 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!