
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से आधे घंटे में रूपया तिगुना करने के नाम पर 45 हजार रूपये ठगी कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर महिला ने साइबर थाना में शिकायत दिया है।

बताया जाता है कि इंस्टाग्राम पर किसी अज्ञात महिला ने उससे संपर्क किया। उसे झांसे में लेकर ट्रेडिंग कंपनी में मुनाफा दिलाने की बात कही। उससे पहले 15 हजार रूपये लगाने को कहा और आधे घंटे में तिगुना कर देने की बात कही। उसने 15 हजार रूपये भेज दिया। उपरांत उससे विभन्न प्रकार के टेक्स के नाम पर 30 हजार रूपये और ले लिया।

आधे घंटे बाद जब दुबारा कॉल नहीं आया तो उसने कॉल कर उससे जानकारी ली। उधर से कहा गया कि आप 10 हजार जीएसटी जमा कीजिये, आपका तिगुना हुआ रूपये मिल जायेगा। उसके बाद उसे समझ में आया की वह ठगी का शिकार हो गयी है। इधर आवेदन लेकर साइबर थाना पुलिस पड़ताल में जुट गयी है।


