Deoghar: गोड्डा लोकसभा के सांसद निशिकांत दुबे ने दीपावली के अवसर पर अपने लोकसभा क्षेत्र के वैसे मंदिरों जिसका निर्माण किसी कारणों से रुका है उसके जीर्णोद्धार को लेकर पहल की है। वैसे मंदिरों में निशिकांत दुबे एक-एक लाख रूपये की राशि देंगे।

गुरुवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद निशिकांत दुबे ने ये एलान किया है। उन्होंने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र के 200 से ज्यादा मंदिरों का निर्माण किसी कारण से रुका है या रखरखाव नहीं हो पा रहा है। वैसे सभी मंदिरों को निजी खर्च से एक-एक लाख रूपये का चेक देंगे। ताकि मंदिरों के जीर्णोद्धार में मदद हो सके।

सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि सभी मंदिरों में छह माह के अंदर चेक सौंप दिया जायेगा।



