Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के बेहरन गांव में बेटी-दामाद ने बूढ़ी मां के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया और उसी हालत में घर से बाहर निकाल दिय। जिसके बाद घायल बुजुर्ग महिला को आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में देवघर सदर अस्पताल पहुँचाया।
सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने घायल महिला का इलाज कर उसे अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर दिया है। घटना को लेकर घायल फूला देवी ने बताया कि उसका कोई बेटा नहीं है। बेटी चंद्रा देवी और दामाद संतोष यादव उसके घर पर ही रहते हैं। किसी बात को लेकर बेटी से कहासुनी हो गयी थी। जिसके बाद बेटी और दामाद दोनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी और घर से बाहर निकाल दिया।
फिलहाल, घायल वृद्ध महिला का इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है।