
Deoghar: देवघर नगर थाना में पत्नी को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा भगा ले जाने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला माथाबांध काली मंदिर निवासी सावन केशरी ने मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि 20 अप्रैल की सुबह उसकी पत्नी विनीता देवी घर से बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिये निकली लेकिन आजतक वापस नहीं लौटी। काफी दिनों तक खोजबीन भी किया उसका मोबाइल भी बंद बता रहा।

कहा है कि कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसकी पत्नी को बहला-फुसला कर शादी करने की नियत से भगा ले गया है। नगर पुलिस मामला दर्ज कर खोजबीन में जुट गयी है।


