
Deoghar: सीमावर्ती बिहार के बांका जिला चांदन थाना क्षेत्र के कटौन गांव निवासी एक महिला की खाना बनाने के क्रम में झुलसकर मौत हो गई है।

घटना के संबंध में बताया गया कि 55 वर्षीय चिंता देवी सूखे पत्तों से घर में खाना बना रही थी। पास में एक डब्बे में पेट्रोल रखा हुआ था। आग की चिंगारी से डब्बे में आग लग गई। महिला भी आग की चपेट में आ गई। जब तक घर के लोग आकर आग को बुझाते वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। उसे इलाज के लिए चांदन सीएचसी ले जाया गया। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में उसकी मंगलवार देर रात को मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



