
Deoghar: कोलकाता साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक ने देवघर जिला स्थित सारठ थाना क्षेत्र के एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर अपने साथ कोलकाता ले गए।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता साईबर थाना के पुलिस निरीक्षक जी. मंडल के नेतृत्व में पुलिस दल बल द्वारा सारठ थाना प्रभारी शैलेश कुमार पाण्डेय के सहयोग से सारठ थाना क्षेत्र के बगडबरा गांव में छापामारी कर मकसूद अंसारी को गिरफ्तार कर कोलकाता ले गई।

इस बावत पुलिस निरीक्षक जी मंडल ने बताया कि मकसूद अंसारी के विरुद्ध कलकत्ता साईबर थाना में कांड संख्या 137/2022 के तहत साईबर अपराध का मामला दर्ज है। इसलिए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि सारठ थाना क्षेत्र के सैंकड़ों लोग साइबर अपराध से जुड़ चुका है। लगातार विभिन्न राज्यों की पुलिस आए दिन साइबर के जुर्म में लोगों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जा रही है। इधर मकसूद के गिरफ्तारी से साइबर अपराधियों में हड़कम्प मच हुआ है।


