New Delhi: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) से गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे (Godda MP Nishikant Dubey) ने मुलाकात की साथ ही उन्हें विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर (World Famous Baba Baidyanath Temple) में दर्शन-पूजन को लेकर देवघर आने का आग्रह भी किया।
मंगलवार को सांसद निशिकांत दुबे सपरिवार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने राष्ट्रपति से बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को लेकर आग्रह किया।
गौरतलब है कि झारखंड के राज्यपाल रहते भी कई बार द्रौपदी मुर्मू देवघर पहुंची और बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विधिवत वैदिक मंत्रोचार से पूजा अर्चना कर चुकी हैं। अब ऐसे में अगर गोड्डा सांसद के आग्रह को स्वीकार कर राष्ट्रपति देवघर बाबा बैद्यनाथ का पूजा अर्चना करने आती हैं तो देवघर में ये चौथी राष्ट्रपति होंगी जो बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की भगवान शिव भक्ति और आस्था का अंदाज़ा आप इससे ही लगा सकते हैं कि राष्ट्रपति बनने से पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमे वो शिव मंदिर में खुद साफ सफाई और भगवान शिव की आराधना करते नज़र आ रही थीं।
यहां बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद, प्रणब मुखर्जी और रामनाथ कोविंद बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुके हैं।