
Deoghar: देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, देवघर के अंतर्गत विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायतों जैसे Service Complaints, LT/HT Fuse Call, Shut down, Break down Load shedding, आपातकालीन स्थिति इत्यादि शिकायतों का त्वरित निष्पादन के लिए प्रमंडल स्तर से एक मोबाईल नम्बर (7463972204) जनहित में जारी की गयी है।

इसका मुख्य उदेश्य विद्युत उपभोक्ताओं के विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं को स-समय पंजीकरण एवं निष्पादन साथ का अद्यतन स्थिति की जानकारी के लिए की जा रही है।

इसके अलावे प्रमंडल अंतर्गत सभी पदाधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य सभी विद्युत उपकेन्द्रों में कार्यरत बटन-पट चालकों को भी यह सूचित किया गया है कि इस नम्बर (7463972204 कंट्रोल रूम) से प्राप्त शिकायतों का अपने शिकायत देना सुनिश्चित करेगें।
उक्त नियंत्रण कक्ष 33/11 के0वी0, विद्युत शक्ति उपकेन्द्र, डाबरग्राम में अधिष्ठापित किया गया है। निर्देश दिया गया है कि 33/11 के०वी०. विद्युत शक्ति उपकेन्द्र, डाबरग्राम में पूर्व से कार्यरत कर्मी शिकायत दर्ज करेंगे एवं अपने उच्चाधिकारियों को सूचित करेंगे। साथ ही आम उपभोक्ताओं से भी शिकायत लेते समय जरूरी सूचनाएँ (जैसे कि नाम, पता, उपभोक्ता संख्या, मोबाईल नं०, शिकायत का प्रकार शिकायत का समय/निवारण का समय एवं तारीख) ली जायेगी।
नियंत्रण कक्ष में कार्यरत कर्मचारी व्यावहारिक एवं विनम्रतापूर्वक शिकायतकर्ता से शिकायत लेंगे एवं शिकायत पुस्तिका में दर्ज शिकायत को संबंधित उपकेन्द्र, कनीय विद्युत अभियंता को निराकरण के लिए Whatsapp द्वारा Deoghar Division PSS Group, टेलिफोनिक अथवा अन्य किसी माध्यम से हर 02 घंटे में अग्रसारित करेगें।


