Deoghar: देवघर ज़िले के जसीडीह थाना क्षेत्र के बंका मशान घाट स्थित डढ़वा नदी के किनारे बदमाशों ने एक 52 वर्षीय चौकीदार की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक चौकीदार का नाम सिद्धेश्वर मिर्धा उर्फ सिद्धेश्वर तुरी है जो बंका गांव का रहने वाला है। उसे दाहिने कनपट्टी मे गोली मारी गई है। उसका दाहिना हाथ भी टूटा हुआ था। शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था की हत्यारों से उसकी हाथा पाई भी हुई है।
घटनास्थल से मृतक का मोबाइल भी गायब पाया गया। बताया जाता है कि मृतक चौकीदार को उक्त बालू घाट पर ड्यूटी के लिए लगाया गया था। खबर लगते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट, सदर एसडीपीओ पवन कुमार, जसीडीह थाना प्रभारी जीशान अख्तर सदलबल घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच की।
घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है। एसपी ने परिजनों से भी पूछताछ की। घटनास्थल पर ही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया।
क्या कहती है मृतक की पत्नी
मृतक की पत्नी देवंती देवी ने बताया कि हर दिन वे बंका मशान घाट स्थित डढ़वा नदी ड्यूटी पर जाया करते थे। दिन के चार बजे लौटते थे दुबारा रात को 7.30 बजे के आसपास खाना खाने के बाद घाट पर ड्यूटी करने चले जाते थे। शुक्रवार को 4 बजे बोढ़ानिया गावं निवासी विशेश्वर यादव का फोन आया और उसके पति को खीर खाने के लिए बुलाया। बताया कि फोन आने के बाद वे घर से निकल गए। जब शाम को सात बजे तक नहीं लौटे तो पति के मोबाइल पर कॉल कि तो वे नहीं उठाये। बताया कि रात को ही विशेश्वर यादव के घर गए तो उन्होंने बताया कि वह तो कब का यहां से चला गया है। रात भर काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। सुबह गावं के कुछ लोग शौच के गए थे तो उन्होंने ही शव को देखकर घर वालों कि जानकारी दी।
मृतक को सात बेटी और एक बेटा है
बताया जाता है कि मृतक चौकीदार सीधेश्वर तुरी को सात बेटी और एक 10वर्ष का बेटा है। अभी तक दो बेटी कि शादी हुई है । मृतक कि पत्नी और घर वालों का रो -रो कर बुरा हाल हो गया था। पांच बेटी कि जिम्मेदारी अब कौन लेगा यही चिंता परिजनों को हो रही थी।
वही घटना के बात त्वरित कार्यवाईं करते हुए पुलिस ने तीन संधिग्ध को हिरासत में लिया है। इन तीनों से सघन पूछताछ की जा रही है।