
Deoghar Crime News : देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के चितोलोढ़िया गांव स्थित एक सुनसान बहियार स्थित झाड़ियों के बीच सोमवार एक 14 वर्षीय अज्ञात किशोरी का शव बरामद किया गया।

बताया जाता है कि किशोरी की हत्या कर शव को फेंका गया है। शव को देखने से लगता है कि उसकी कहीं और हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया।

मृतका काले रंग का जिंस का पैंट व सफेद रंग का फुल टी-सर्ट पहने हुए हैं। उसके नाम से खून बहर रहा है और चोट का निशान है। आंख के नीचे भी चोट का निशान है। वहीं चेहरे पर भी कई जगह चोट का निशान नगर आ रहा है।
शरीर क अन्य जगहों पर भी चोट का निशान नजर आ रहा है। ऐसे में अनुमान है कि उसकी हत्या कर यहां शव को लाकर फेंक दिया गया है। वहीं ये भी आशंका है कि शायद उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया।
बताया जाता है कि सुबह गांव के लोग शौच के लिए उस ओर गए तो झाड़ियों के बीच शव को देखा। लोगों ने इसकी सूचना कुंडा थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कुंडा थाना प्रभारी संतोष कुमार मंडल व अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।
शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस को मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
उसके बाद ही पता चल पाएगा कि उसकी हत्या कब और कैसे की गई। वहीं उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। वहीं पुलिस मृतका की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
ये पता लगाया जा रहा है कि आसपास के थाना व जिला से कहीं कोई किशोरी लापता तो नहीं है।



