
Deoghar: देवघर कुंडा थाना क्षेत्र के परशुराम नगर में मंगलवार की देर रात को चोरों ने एक घर का ताला को तोड़कर दो लाख 15 हजार रूपये की संपत्ति की चोरी कर ली। मामले की बाबत बताया जाता है कि घर के महिला और बच्चे छत के ऊपर सोए हुए थे।

मामले को लेकर परशुराम नगर निवासी गृहस्वामी बिभुति भूषण ने कुंडा थाना में आवेदन देकर शिकायत की है। कहा है कि मंगलवार को वे अपने पैतृक गांव चितरा थाना क्षेत्र के लगमा गए थे। परशुराम नगर स्थित घर में पत्नी और बच्चे थे। देर रात को खाना खाने के बाद पत्नी और बच्चे अंदर से ताला लगाकर छत पर सोने चले गए थे।

सुबह जब जगे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान सारा बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर मे रखे अलमारी व बक्से का ताला तोड़ दिया और सामान को तीतर बितर कर छोड़ दिया था। चोरी
हुए सामानों में सोने की चेन जिसकी कीमत लगभग 90 हजार, दो सोने के अंगूठी जिसकी कीमत लगभग 40,000, एक मंगलसूत्र जिसकी कीमत 50,000, सोने का लॉकेट छोटा कीमत 20,000, पांच नया साड़ी जिसकी कीमत लगभग 15000, तथा एक हजार नकद व एक एटीम शामिल है। आवेदन लेकर कुंडा पुलिस जांच में जुट गई है।


