
Deoghar: किशोरी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए जिले के कुंडा थाना में मामला दर्ज किया गया है। मामला लापता किशोरी के पिता के बयान पर दर्ज किया गया है। वह मूल रूप से जिला के सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र की रहने वाले हैं। वर्तमान में कुंडा थाना क्षेत्र में रहते हैं।

बताया जाता है कि उसकी बेटी मंदिर पूजा करने गई थी। वहां से लौटकर घर आई। उसके बाद फिर कहीं चली गई। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला है। ये मालूम चला है कि जिले के सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र निवासी हेमंत राय उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाकर अपने साथ ले गया है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लापता किशोरी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।



