Deoghar: देवघर महिला थाना में दर्ज दुष्कर्म मामले में फरार चले रहे आरोपित नंदन पहाड़, सिंघवा मोहल्ला निवासी गौतम कुमार यादव के घर इश्तिहार चस्पाया गया। महिला थाना प्रभारी संगीता कुमारी रजवार बुधवार को आरोपित के घर पहुंचकर इश्तिहार चिपकाया।

इसके अलावा घर के समीप पोल में भी इश्तिहार चिपकाया गया। बताया गया कि पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ दिसंबर 2022 में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के बाद से आरोपित फरार चल रहा है।

हालांकि पुलिस की ओर से उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है बावजूद आरोपित पकड़ से बाहर है। मामले को लेकर कोर्ट ने आरोपित के खिलाफ इश्तिहार जारी किया। कोर्ट द्वारा जारी इश्तिहार को चिपकाया गया।



