
Deoghar: देवघर जिला के सारठ थाना क्षेत्र में अवैध बालू का कारोबार बालू माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से किया जा रहा है।

बता दें कि गुप्त सूचना पर अजय नदी के बेलावाद बालू घाट से सारठ थाना के एएसआई सुरेश रवानी ने पुलिस दल बल के साथ उक्त स्थान पर पहुंच कर अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आया है। वहीं पुलिस की गाड़ी को देखते ही अवैध बालू कारोबारी, ट्रैक्टर चालक और मजदूर ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गए।

गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के अजय एवं पतरो नदी के विभिन्न बालू घाटों से बालू कारोबारियों द्वारा अवैध बालू का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है। पुलिस कप्तान के कड़े निर्देश के बावजूद भी थाना क्षेत्र में अवैध बालू का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है।


