
Deoghar: देवघर जिला के चितरा थाना स्थित एस पी माइंस चितरा में अवैध कोयला के परिवहन एवं अवैध रूप से कोयला संग्रह के विरुद्ध में चितरा पुलिस, इसीएल सिक्युरिटी और सीआईएसएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर दस टन अवैध कोयला जब्त किया है।

बता दें कि संयुक्त कार्रवाई के दौरान चितरा कोलयरी के जामताड़ा मुख्य सड़क स्थित कटहरा गांव के समीप अवैध कोयला सहित दो बाइक जब्त किया गया है। वहीं खून खदान के करीब में गिरजा खदान सात नंबर समेत अन्य जगहों पर अवैध रूप से रखे गए कोयला को भी जब्त कर लिया गया।

इस कार्रवाई में करीब साढ़े दस टन कोयला जब्त किया गया है। इधर पुलिस और इसीएल सिक्युरिटी के इस कार्रवाई से कोयला चोरों में हड़कंप मचा हुआ है।


