
Ranchi: ईडी की टीम गुरुवार को सुबह से ही रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि जमशेदपुर के कदमा स्थित छवि रंजन के आवास से कैश बरामद किया गया है। सूचना है कि ईडी की टीम नोट गिनने वाली मशीन मंगाई गई है। छवि रंजन के फ्लैट के मास्टर बेडरूम में स्पेशल सेफ्टी (तीन अलग-अलग दरवाजा) बनाकर कैश रखा गया था। इसका केयर टेकर छवि रंजन का रिश्तेदार है।

ईडी की टीम छवि रंजन के बिहार, बंगाल और झारखंड के कई ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। ईडी के अधिकारियों केयरटेकर मोनू के आने के बाद फ्लैट खुलवाया है। कदमा थाना अंतर्गत मिलकित होटल के बगल में स्थित लोंगिया एंक्लेव स्थित छवि रंजन के आवास पर किसी के नहीं रहने के कारण ईडी के अधिकारी काफी देर तक इंतजार करते रहे बाद में पता चला कि आदित्यपुर का मोनू नाम का शख्स केयर टेकर है।

वर्तमान में समाज कल्याण विभाग में निदेशक के पद पर तैनात छवि रंजन पर बरियातू स्थित सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री मामले में ईडी यह कार्रवाई कर रही है।


