
Deoghar: देवघर नगर थाना में मारपीट करने और जान मारने की धमकी देने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। यह मामला बंपास टाउन निवासी कमल किशोर राजहंस ने दर्ज कराया है।

कहा है कि 6 जुलाई 2008 को जमुई जिला के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के करणगढ़ निवासी वीरेंद्र कुमार झा से हिंदू रीति रिवाज के साथ किया था। इस बीच उसने एक पुत्र वरुण कश्यप को जन्म दिया। 5 अप्रैल 2018 को वीरेंद्र कुमार झा और उसके परिवार वालों ने उसकी बेटी की टांगी से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। यह मामला जमुई कोर्ट में विचाराधीन है। घटना के बाद बेटी के पुत्र वरुण कश्यप को वह लोग अपने साथ देवघर में रखने लगे।

अचानक 16 अप्रैल को वीरेंद्र एक ऑटो से अज्ञात सात आठ लोगों के साथ उसके घर पहुंचा। हरवे हथियार से लैस होकर घर में घुस गया और नाती एवं पत्नी के साथ मारपीट गाली-गलौज करने लगा। कहा कि केस उठा लो नहीं तो जान से मार देंगे। उपरांत नाती को पकड़कर घसीटते हुए ऑटो में बैठाने लगा। हो हल्ला सुनकर आस-पड़ोस के लोग जुटे तो उनके सामने भी धमकी दिया कि केस मुकदमा करोगे तो जान से मार देंगे।
इतना कहकर सभी लोग ऑटो में सवार होकर भाग गए। इस घटना के बाद से परिवार के सभी सदस्य काफी भयभीत हैं। डर है कि कहीं स्कूल जाने के दौरान नाती का अपहरण कर हत्या न कर दे। नगर पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल में जुट गई है।


