
Deoghar: देवघर नगर थाना में एक नामजद आरोपित के खिलाफ 17 वर्षीय किशोरी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामला दर्ज कराया गया है। किशोरी के बयान पर नगर थाना में बैजनाथपुर मोहल्ला निवासी मनीष गुप्ता को आरोपित बनाया गया है।

दर्ज मामले में किशोरी का कहना है कि पिछले एक-डेढ़ माह से आरोपित अक्सर ट्यूशन पढ़ने जाने के क्रम में छेड़छाड़ करता था। कई बार उसे ऐसा नहीं करने के समझाया भी गया। किशोरी ने आरोपित को मामले की जानकारी अपने माता-पिता को देने की बात कही। बावजूद कोई फर्क नहीं पड़ा। आरोपित ने माता-पिता को जानकारी देने पर धमकी देने लगा।

आरोपित ने उससे कहा कि उसकी बात नहीं मानी तो पिता को जान से मरवा देगा। साथ ही कहा कि उसकी बात नहीं मानी तो वह आपने आपको कुछ कर लेगा और इसका सारा इल्जाम उस पर आएगा। आरोपित की धमकी से डर कर किशोरी उससे मिलने चली गई। जहां आरोपित ने उसके साथ छेड़खानी करने लगा। मना करने पर फिर से धमकी देने लगा। उपरांत आरोपित उसे अपने घर ले गया। जहां जबरन मारपीट कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। बाद में उसे एक कमरे में बंद कर दिया। रात में खाने में कुछ मिलाकर देता था। जिसे खाने के बाद उसे नींद आ जाती थी। नींद में आरोपित उसके साथ गलत हरकत करता था। मामला दर्ज कर नगर पुलिस छानबीन में जुट गई है।


