
Deoghar: देवघर जिले की साइबर थाना पुलिस ने करौं थाना क्षेत्र के केलीबाद और बुढ़सरी गांव में छापामारी कर पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से एक हिरो ग्लेमर बाइक, 09 मोबाइल, 12 फर्जी सिम बरामद किया है।

साइबर डीएसपी सुमीत प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड एवं टाटा कार्ड युजर्स को फर्जी लिंक भेजकर अपडेट करने के नाम से क्रेडिट कार्ड डिटेल्स प्राप्त कर रूपये की ठगी कर लेते थे।
ये हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार साइबर अपराधियों में मुस्तफा अंसारी कैलीबाद, प्रमोद कुमार मंडल, धीरज कुमार मंडल साकिन भोरनडीहा भोला सिंह साकिन नागादरी थाना करौं और आफताब अंसारी ग्राम कानो थाना मारगोमुंडा के नाम शामिल हैं।


