
Deoghar: जिले के कुंडा थाना में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मामला नाबालिग के पिता ने दर्ज कराया है।

कहा है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी नहाने की बात कह कर बगल के चापाकल के पास गई थी। काफी देर नहीं लौटने के बाद खोजबीन शुरू किया लेकिन कहीं नहीं मिली। 12 अप्रैल को उसके पत्नी के मोबाइल पर फोन आया तो उसने फोन उठाया। बात करने वाले ने अपना नाम चंदन कुमार साह बताया। चंदन कुमार का घर चकाई थाना क्षेत्र के ब्राह्मण टोला में है। उसके बाद चंदन कुमार ने उसकी नाबालिग बेटी से भी बात करवाया। दोनों ने आपस में शादी कर लेने की बात कही।

मामले में पिता ने कहा है कि उसकी बेटी नाबालिग है उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। कुंडा पुलिस मामला दर्ज कर नाबालिग की खोजबीन में जुट गई है।



