
Deoghar: सोमवार को सांसद निशिकांत दुबे ने संथाल परगना वासियों के लिए ख़ुशी भरी खबर सुनाई। उन्होंने बताया कि जल्द ही संथाल को दो नई ट्रेन मिलने वाली है। जिसमें से एक बाबा बैद्यनाथ को बाबा विश्वनाथ से जोड़ेगी।

सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि एक तो गोड्डा से कोटा के लिए वाया देवघर सीधी ट्रेन होगी। दूसरी गोड्डा से देवघर और गया होते हुए वाराणसी के लिए सीधी ट्रेन होगी।

सांसद ने बताया कि इन दो ट्रेन के लिए रेल मंत्री से बात हुई है। उन्होंने इसपर सहमति जताई है।
बता दें कि एक ओर जहां संथाल से कोटा के लिए सीधी ट्रेन का परिचालन शुरू होने पर खासकर कोटा जाने वाले छात्रों को सहूलियत होगी तो दूसरी ओर संथाल से वाराणसी के लिए ट्रेन मिल जाने पर बाबा बैद्यनाथ और बाबा विश्वनाथ के भक्तों को सुविधा मिलेगी।


