
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात को पर्टी करते छह संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुछताछ करने में जुटी है। बताया जाता है कि इनके पास से मिले मोबाइल में कुछ तस्वीर मिली है जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक नगर थाना प्रभारी को सूचना मिली थी पुरन्दाहा इलाके में कुछ संदिग्ध युवक जुट कर पार्टी मना रहे हैं। पुलिस जब वहां पहुंची तो सभी लोग भागने लगा। जवानों ने खदेड़ कर सभी पकड़ लिया।

रविवार को नगर थाना में युवकों के परिजनों का जमावड़ा लगा रहा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस छानबीन में जुटी थी।



