
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के रांगा मोड़ के पास मंगलवार की देर शाम को गोलीबारी की घटना घटी थी। इस घटना में कोई हाताहात नहीं हुआ। बदमाशों ने तीन गोली फायर किया था। जिसमें एक गोली संजीत महथा के कार के पिछले गेट में लगी थी। पुलिस देर रात तक घटना स्थल से खोखा बरामद नहीं कर सकी थी।

घटना के दूसरे दिन नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी एसआई चंदन दूबे, एसआई सुबोध प्रमाणीक और एसआई सुमीत लकड़ा सदलबल घटना स्थल पहुंचे और खोखा को ढ़ूढनें में जुट गये लेकिन खोखा नहीं मिला। उसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।

सूत्रों की माने तो गोली चालने वाले अपराधियों की पहचान दूसरे दिन भी नहीं हो पायी है। बताते चलें कि मंगलवार की देर शाम करीब 8 बजे के आसपास संजीत महथा के पास खड़ी उसकी बोलेनो कार में अपराधियों ने रंगदारी की मांग को लेकर गोली चला दी थी।
घटना के बाद एसपी सुभाषचन्द्र जाट घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच करते हुए संजीत एवं उसके पिता गोपाल महथा से घटना की बावत जानकारी ली। सूत्रों कि माने तो उनलोगों ने गोलीबारी में शामिल देवघर के एक अपराधिक गिरोह के सदस्यों के नाम बताये हैं। समाचार लिखे जाने तक इसे लेकर नगर थाना में मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही थी।


