
Deoghar: बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुँचने वाले भक्त देश के दूर-दराज कोने से आये हों या फिर विदेश से दिल खोलकर दान भी करते हैं। इस बार भी दान पेटी से लाखों रूपये नगद के साथ-साथ विदेशी मुद्रा भी निकली है।

देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गई कि बुधवार को बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 18 दानपात्र को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। गिनती के बाद दानपात्र से कुल आय 11,41,833 के अलावा विदेशी मुद्रा में नेपाली रुपिया 851, अमेरिकन डॉलर 21, ब्रिटिश पेन्स 50, मलेशियाई सेन 50, यूरो सेण्ड 20 और चांदी 600 ग्राम, सोना 11 ग्राम दान स्वरूप प्राप्त हुआ है।

बता दें कि मंदिर के दान पात्र को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया। पात्र से निकले पैसे को गिनती के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में रखा गया।
जानकारी हो कि इससे पहले 25 फरवरी 2023 को बाबा मंदिर प्रांगण स्तिथ सभी दानपत्रों को खोला गया था।



