
Deoghar: साइबर ठग लोगों को ठगने के लिए नए नए तरकीब निकाल रहे हैं। देवघर शहर के एक मूर्ति दुकानदार से आर्मी मैन बनकर हनुमान की मूर्ति खरीदारी करने के नाम पर 49,998 रूपये की साइबर ठगी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर बड़ा बाजार निवासी मूर्ति दुकानदार शंकर गुप्ता ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि एक अज्ञात फोन नंबर से वॉटसएप कॉल आया और कहा कि उसे हनुमान जी का बड़ा मूर्ति चाहिए उसने मूर्ति का फोटो रेट वाट्सएप पर मांगा उसने भेज दिया। उसके बाद कॉल करने वाले ने कहा कि साहब बात करेंगें। दूसरे ने साहब बनकर बात करने लगा और उसे झांसे में ले लिया। उसने पेटीएम का क्यूआर कोड भेजा और कहा कि जो क्यूआर कोड मिला है, उसमें एक रूपया भेजा है। बोला कि अपना पिन डालकर अपने खाता में ले लिजिये। उसने जैसे ही पिन डाला उसके खाता से दो बार में 24999 रूपये की अवैध निकासी कर ली गयी।

साइबर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है।


