
Ranchi: झारखंड सरकार ने पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत चार IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत हरीश बिन जमां को एएसपी मुख्यालय गिरिडीह के पद पर पदस्थापित किया गया है, जबकि हरविंदर सिंह को सरायकेला का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।

इसी प्रकार शुभांशु जैन को जमशेदपुर का सिटी ASP और कपिल चौधरी को चक्रधरपुर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


