
Deoghar: देवघर जिले के बुढ़ई थाना अंतर्गत सरपता के पास सोमवार की शाम कार और ट्रेक्टर में टक्कर हो गई। इस घटना में बिहार के जमुई जिला के चकाई प्रखंड अंतर्गत बामदह गांव निवासी कपड़ा व्यवसाई 42 वर्षीय सुजीत कुमार केशरी की मौत हो गई।

बताया जाता है कि मृतक सुजीत केसरी चकाई बाजार में कपड़ा व्यवसायी का कार्य करता था। इसी सिलसिले में सोमवार को वह अपनी कार से मधुपुर से कपड़ा लेकर वापस चकाई लौट रहा था इसी दौरान सरपता के समीप ट्रैक्टर से उसकी कार की टक्कर हो गई और टक्कर इतना जबरदस्त था कि कपड़ा व्यवसाय सुजीत केसरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वही घटना के बाद बुढ़ई पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम के लिए शव देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। पुलिस को दिए बयान मे मृतक के छोटे भाई पंकज कुमार केसरी ने कहा है कि ट्रेक्टर चालक द्वारा वाहन को लापरवाही और तेजगति चलाते हुए भाई के कार मे धक्का मारा गया है जिससे उनकी मौत हो गई। वही घटना की खबर फैलते ही शुभचिंतकों में मातम पसर गया है।


