
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने 27 मार्च को नगर थाना क्षेत्र स्थित होटल मयूर विहार के पास से चोरी हुई एर्टिगा कार संख्या बीआर 07-3636 को बिहार के मुजफ्फरपुर से बरामद कर लिया। वहीं चोरी के आरोप में चार अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदर्स्य को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया।

जेल गये आरोपी का नाम मुजफ्फरपुर जिला के अहियापुर थाना क्षेत्र के चकमोब्बत इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी कुन्दन, उमेश नगर शेखपुरा मुजफ्फरपुर निवासी जिगयासु कुमार सिंह, शाहवाजपुर मुजफ्फरपुर निवासी हर्षवर्धन और बांका जिला के शम्भूगंज थाना क्षेत्र के गढ़ीमोहनुपर निवासी गौतम कुमार सिंह है।

गिरफ्तार सभी अपराधी इनफोटेक सॉल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड नामक कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्य करते हैं। उक्त कंपनी का मालिक गिरफ्तार अभियुक्त जिगयासु कुमार सिंह है। बताया जाता है कि हर्षबर्द्धन पूर्व में स्वीगी कंपनी में और गौतम सहित सभी लोग जोमेटो में खाना पहुंचाने का कार्य करता था। उसी क्रम में जिगयासु कुमार से दोस्ती हुई। तब सभी लोग मिलकर पहले ठेकेदारी का काम करने लगा। उसी आढ़ में वाहन चोरी कर खपाने के काम में जुट गया।

मामले को लेकर एसडीपीओ पवन कुमार ने एक प्रेसवर्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार वाहन चोर पहले गाड़ी बुक कराते थे उसके बाद चोरी करने के कार्य करते थे। उन्होंने बताया कि चोरी के वाहन से बिहार में शराब खपाने का कार्य किया जाता था।

बताया कि अभियुक्तों ने वाहन पटना से बुक कराकर धनबाद जाने की बात कह कर निकला था। लेकिन रास्ते में चालक को झांसा देकर पहले पूजा करने की बात कह कर देवघर ले आया। रात को होटल में सभी एक कमरे में रूके थे। चालक भी साथ में ही सोया था। लेकिन चालक जब गहरी निंद में सो रहा था उसी क्रम में वे लोग होटल से निकले और वाहन सहित चालक के मोबाइल को लेकर फरार हो गये। कुछ दूर जाने के बाद वाहन से जीपीएस और चालक का मोबाइल को तोड़कर फेंक दिया। बताया कि मुजफ्फरपुर के कांटी में यह वाहन चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। मौके पर नगर थाना प्रभारी कुमार अभिषेक, एसआई चंदन दूबे भी उपस्थित थे।


