
Deoghar: देवघर जिला के सारठ मुस्लिम टोला स्थित हजरत मखदूम शाह जहानिया जहागस्त रहमतुल्लाह के प्रसिद्ध मजार पर 29 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित होने वाले छः दिवसीय वार्षिक उर्स मेला प्रारंभ हो गया है।

बता दें कि इस उर्स मेला के पहले दिन हजरतपुर के पीर बाबा हजरत सूफी जुलकर नैन बुखारी द्वारा मजार को गुसुल (स्नान)कराकर विधि विधान से पवित्र कर मेला का शुभारम्भ किया गया। इस मजार पर दूर-दराज से हिन्दू व मुस्लिम समुदाय के श्रद्धालु अपने अपने मन्नते मांगने पहुंचते है। जिन श्रद्धालुओं का मन्नत पूरा होता है। उन श्रद्धालुओं द्वारा मखदूम बाबा के मजार पर गाजे बाजे के साथ चादर पोशी करते हैं।

वहीं चादरपोशी में प्रसाद के तौर पर मुर्गा,खस्सी, चादर,सिरनी आदि का चढ़ावा चढ़ाया जाता है। यह मेला इस क्षेत्र में साम्प्रदायिक सद्भाव का प्रतीक है। इस मेला में बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश,महारास्ट्र आदि प्रदेशों से इस मजार में श्रद्धालु पहुंचते हैं।


