spot_img

Deoghar से Patna के लिए सीधी फ्लाइट कल से होगी शुरू, यात्री महज एक घन्टे में तय करेंगे देवघर से पटना का सफर

Deoghar: देवघर से पटना के लिए रविवार को पहली सीधी फ्लाइट सेवा शुरू हो रही है। ये सेवा इंडिगो के द्वारा यात्रियों को पटना और रांची से देवघर जाने के लिए शुरू की जा रही है।

26 मार्च को पटना से देवघर के लिए विमान सेवा शुरू हो रही है। पटना से यात्री महज़ एक घंटे के अंदर बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने लिए देवघर पहुंच सकेंगे।

रविवार को देवघर से पटना जाने के लिए इंडिगो की पहली फ्लाइट 6E-7944 देवघर एयरपोर्ट से सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर उड़ान भरेगी। इसके बाद फ्लाइट ठीक एक घंटे बाद 12 बजकर 15 मिनट पटना के जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट (पटना) पर लैंड करेगी। फिर यही फ्लाइट पटना से देवघर के लिए दोपहर 12.35 बजे पटना से उड़ान भरेगी। जो देवघर एयरपोर्ट दोपहर 1.35 बजे लैंड करेगी।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!