
Deoghar: सारवां थाना क्षेत्र के नावाडीह के पास ट्रैक्टर के धक्के से गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार राजमिस्त्री की इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतक का नाम 28 वर्षीय राजेश पासवान है जो थाना क्षेत्र के बघनी का रहने वाला है।

पुलिस के समक्ष दिए बयान में उसके बड़े भाई ने कहा है कि शुक्रवार की देर शाम को उसका भाई काम करके वापस घर लौट रहा था। उसी क्रम में नावाडीह के पास सुबल किशोर सिंह के ट्रैक्टर का ड्राइवर भोलटू साही ने तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए भाई के बाइक में टक्कर मार दिया।

इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया पहले इलाज के लिए उसे सारवां स्थित रेफरल अस्पताल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। इधर जानकारी मिलते ही बैधनाथ धाम ओपी प्रभारी विनोद कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और सबका पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अन्य सड़क हादसे में दो घायल
देवघर सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर स्थित चान्दन के पास हुए सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में अमित राज और उमाकांत झा का नाम शामिल है जो मुंगेर जिला के संग्रामपुर का रहने वाला है। दोनों को पहले इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने रेफर कराकर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर लेकर चले गए।


