
Deoghar: जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के गंगानगर ठाढ़ीदुलमपुर मुहल्ला में चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर लगभग तीन लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। इसे लेकर पंकज वाजपेयी ने कुंडा थाना में मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि 20 मार्च को परिवार के साथ ससुराल जसीडीह टाभाघाट गया था। 21 मार्च को जब वापस घर लौटा तो देखा कि बाहर का गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर जब प्रवेश किया तो कमरे में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था।

जब सामान ढ़ूंढने लगा तो पता चला कि 2.5 लाख का जेवरात, 50 हजार का कपड़ा एंव एपल का लैपटॉप की चोरी कर ली गयी है। कुंडा पुलिस मामला दर्ज पड़ताल में जुट गयी है।


